सेवा भारती की ओर से 55 स्कूलों के 113 विद्यार्थियांे का किया सम्मान

सेवा भारती समिति का आठवां प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को इंडिगो पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। समारोह में 55 स्कूलों के 113 बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणपत सालेचा ने कहा कि संस्था कई समाजसेवा से जुड़े कार्य करती है। विद्यार्थियों के सम्मान से प्रतिभाओं काे आगे बढ़ने का मंच मिलेगा। विशिष्ट अतिथि रामानंद काबरा और सुदर्शन अरोड़ा ने सेवा भारती के प्रयासों की सराहना की। जिला शिक्षाधिकारी बीआर खीचड़ ने सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स का सम्मान करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था के मंत्री अशोक अग्रवाल ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के एक बालक व बालिका तथा उच्च माध्यमिक शिक्षा के संकाय अनुसार तीन बालक व बालिकाओं को संस्था की ओर से हायर एजुकेशन के लिए संसाधन उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर सेवानिवृत्त व्याख्याता सुधा गर्ग ने संस्था को एक लाख रुपए का चेक भेंट किया। संस्था अध्यक्ष श्री किशन गहलोत ने आभार व्यक्त किया।